सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अब सर्विस रोड से एंट्री, शाम को लग रहा जाम

जगह लेफ्ट टर्न जितनी, सिग्नल पर लग रहा ज्यादा टाइम

इंदौर के आईटी पार्क चौराहे के फ्लाईओवर का काम आखिरकार अब पहले से कई गुना तेज हो गया। तीन इमली से राजीव गांधी प्रतिमा तरफ जाने वालों को अब सर्विस रोड से एंट्री दी जा रही है। हालांकि इसके कारण अब रोज शाम को जाम भी लग रहा है। सर्विस रोड पर लेफ्ट टर्न जितनी ही जगह है। इसके कारण चारों सिग्नल पर ज्यादा टाइम लग रहा है।

चुनौतियों के कारण अब तक 50 फीसदी भी नहीं

हुआ काम- एमपीआरडीसी द्वारा रिंग रोड के आईटी पार्क चौराहे पर बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर की समय-सीमा लगातार बढ़ रही है। फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुए दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन चुनौतीपूर्ण बाधाओं के कारण अब तक 50³ काम भी पूरा नहीं हो पाया है। दरअसल चौराहे के नीचे से गुजर रही 10 इंच की मुख्य गैस पाइपलाइन को शिफ्ट करने में लंबा वक्त लगा था।

इसके अलावा शुरुआती दौर में सर्विस रोड बनाने और अतिक्रमण हटाने में कानूनी अड़चनें आईं। निर्माण सामग्री सड़क पर फैली होने और केवल पिलर (पियर

और कैप) का काम होने की वजह से पूरा ट्रैफिक सर्विस रोड पर आ गया है

खंडवा रोड और राजीव गांधी चौराहे की तरफ रोजाना लग रहा है जाम- नई समय-सीमा:- जिला प्रशासन और कलेक्टर ने पिछले दिनों यहां का दौरा कर निर्माण एजेंसी को फटकार लगाते हुए गर्डर लॉन्चिंग के काम में तेजी लाने को कहा था। अब इस पर भी काम तेज हो गया है ताकि रुके हुए प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। ब्रिज बनने से जाम तो खत्म होगा साथ ही ट्रैफिक बेहद व्यवस्थित हो जाएगा। हालांकि अभी लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। समय सीमा बढ़ने से अब काम पहले से तेज हो गया है।