सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस ने थाना पहुंचकर अस्पताल गायब होने की शिकायत दर्ज कराई

डमी डॉक्टर से कराया अस्पताल की खाली जमीन पर मरीज का इलाज, नाटक का मंचन भी

शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और राजीव विकास केन्द्र के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव, अख्तर जावेद, राजिक खान ने बताया कि खजराना क्षेत्र में कागजों पर अस्पताल चल रहा है, जबकि वहां अलार्ट हुई अस्पताल की जमीन खुले मैदान में पड़ी है और वहां शासन 87 डॉक्टर ड्याूटी पर बता रहा हैं। कांग्रेसियों ने अस्पताल लापता या चोरी होने, 87 डॉक्टर लापता या चोरी होने की रिपोर्ट खजराना थाना पहुंचकर दर्ज कराई और डमी अस्पताल भी इसी अस्पताल की जमीन पर कांग्रेसियों ने कल चलाया।

नाटक का मंचन भी किया गया। बकायदा कांग्रेसियों ने कल इस जमीन पर महिला और पुरुष चिकित्सक दिखाकर मरीज लेटाकर जांच भी की। शासन को जगाने के लिए खजराना तलाई स्थित 100 बेड के अस्पताल को लेकर नाटक का मंचन भी किया गया और अस्पताल बनवाने, चालू करवाने अभियान की शुरूआत की गई।

थाना में यह भी शिकायत की गई कि खजराना के तलाई क्षेत्र में कागजों पर पिछले 6 साल से अस्पताल चल रहा

ली थी, फिर भी पुलिस का मानना है कि कलेक्टर कार्यालय के समीप भूख हड़ताल की स्वीकृति नहीं दी गई, इसलिए टेंट-तम्बू हटवाया गया। पुलिस ने है, जबकि वहां अस्पताल लापता या चोरी हो चुका है और वहां 87 डॉक्टर अभी भी इलाज कर रहे हैं, जबकि जमीन पर स्वास्थ्य विभाग का कब्जा ही नहीं है। वहीं निगम ने कब्जा कर रखा है और शासन के रिकार्ड में बकायदा कर्मचारियों के तबादले भी हो रहे हैं।

वहां 87 चिकित्सक और अन्य स्टाफ स्वीकृत है। आखिरकार खजराना अस्पताल के नाम पर तनख्वाह हर माह निकाली जा रही है और शासन को पता ही नहीं है। पुलिस से इस पूरे मामले में जांच की मांग की गई। आखिरकार खजराना की जमीन पर अस्पताल मामले का गुनाहगार कौन है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय 2018 में यह अस्पताल की घोषणा हुई थी और 10 जून 2020 को 100 बेड के अस्पताल के सरकारी अभिलेख कर दिए गए थे। आखिरकार जमीन पर ही ड्याूटी पर तैनाती कैसे की गई और कैसे इनका वेतन दिया गया। इसके पीछे दोषी कौन-कौन है, उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

प्रदर्शन में देवेन्द्रसिंह यादव, अख्तर जावेद, राजिक खान, रायमुनि भगत, कृष्णा विश्वकर्मा, मूलचंद राठौर, बरकत खान, राहुल धाकरे, फिरोज खान, महमूद पठान, पीके उपाध्याय, असलम खान, विनोद वर्मा, शादाब जालीवाला, जाकिर चौहान, मुख्तरसिंह धारीवाल, इरफान खान, लक्ष्मण खत्री, लवेश यादव, राशिकांत सैनी सहित अन्य मौजूद थे। उक्त पूर्ण जानकारी देवेन्द्रसिंह यादव द्वारा दी गई।