सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पत्नी को लेने पहुंचे पति की संदिग्ध मौत, विवाद के बाद बेरहमी से मारपीट का आरोप

था। उसकी पत्नी इसी फार्म हाउस पर काम करती थी और वहाँ संतोष नामक एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। जहां राजू का वहाँ रह रहे संतोष से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद राजू फार्म हाउस परिसर में ही बेसुध और अचेत अवस्था में मिला।

घबराए लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वासकले ने बताया कि पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मौत की वास्तविक वजह विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी, जिसके आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।