सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शतरंज स्पर्धा में मेजबान टीम के खिलाड़ियों को सफलता

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स के शतरंज खिलाड़ियों ने देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच अपनी दिमागी ताकत का दबदबा बनाया। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा के टीम वर्ग में मेजबान टीम ने सभी वर्गों में पदकीय सफलता हासिल की।

राउ स्थित एमरल्ड हाइट्स स्कूल परिसर में आयोजित स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने चुनौती पेश की। अंडर-17 आयु की टीम स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों ने अपने दिमागी कौशल से दबदबा बनाया। मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल की टीम चैंपियन बनी।

टीम का प्रतिनिधित्व शौर्य जैन, हर्ष माहेश्वरी, निहाल अविनाश भाला, कर्मण्य चोपड़ा और विभोर कुलश्रेष्ठ ने किया।