मेसी और यामल की 19 साल पुरानी फोटो हो रही वायरल
जिसे गोद में नहलाया था उसी के खिलाफ फाइनल मुकाबला
न्यूयार्क। फीफा विश्व कप 2026 की फाइनलिस्ट टीमों का फैसला हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के सामने स्पेन की चुनौती होगी। स्पेन ने प्रबल दावेदार मानी जा रही प्रांस को सेमीफाइनल में हराया। वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
अर्जेंटीना और स्पेन के फाइनल मुकाबले से पहले 19 साल पुरानी एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में लियोनेल मेसी बाथटब में एक बच्चे को नहला रहे हैं। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी जिस बच्चे को बाथटब में नहला रहे हैं, वो स्पेन के लामिन यमाल हैं।
यह फोटो उस समय की है जब यमाल सिर्फ 5 ही महीने के थे। उस समय मेसी की उम्र 20 साल की थी। फोटो में मेसी यमाल को बाथटब में नहला रहे हैं। 2024 यूरो कप के दौरान यमाल के पिता ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब यह फीफा विश्व कप के दौरान भी वायरल हो रही है।
लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की फोटो एसोसिएटेड प्रेस के लिए प्रीलांस फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट ने खींची थी। चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ और स्थानीय खेल समाचार पत्र डायरियो स्पोर्ट्स ने करवाया था। इस फोटोशूट में बार्सिलोना के खिलाड़ियों के साथ भाग लेने के लिए आसपास के परिवारों का चयन किया गया था।
फोटोग्राफर ने फोटो के बारे में क्या बताया?
मोंटोर्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'फोटोशूट के लिए यूनिसेफ ने मातारो शहर के पास स्थित रोका फोंडा में ड्रॉ निकाला था। कैम्प नाउ में बार्सिलोना के खिलाड़ी के साथ फोटो खिंचाने के लिए यमाल के परिवार ने ड्रॉ जीत लिया। मेसी इंट्रोवर्ट और शर्मीले हैं। वह लॉकर रूम से बाहर आ रहे थे और अचानक उन्होंने उन्हें प्लास्टिक के टब में बच्चे को नहाने को कहा गया। उनके लिए यह काफी मुश्किल था। उसे यह भी नहीं पता था कि बच्चे को कैसे पकना है।'
