वारदात की नीयत से घूम रहे तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
तीन धारदार स्प्रिंगदार चाकू जब्त
इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को उस समय दबोच लिया, जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियारों के साथ घूम रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन बेहद तेज धारदार स्प्रिंग वाले चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, हीरानगर थाना पुलिस की एक विशेष टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सरप्राइज चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान भागीरथपुरा इलाके में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए, जो पुलिस की गाड़ियों को देखते ही हड़बड़ा कर भागने लगे। मुस्तैद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते भी खंगाला जा रहा है। हुए तीनों का पीछा किया और घेराबंदी कर उन्हें धरदबोचा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आशीष जोसेफ, जय कुशवाह और पारस केतवास सभी निवासी। भागीरथपुरा बताए। जब पुलिस ने नियमानुसार तीनों की सघन तलाशी ली, तो उनके पास से एक-एक अवैध धारदार स्प्रिंगदार चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में जब पुलिस ने उनसे वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
हीरा नगर पुलिस ने अवैध चाकुओं को विधिवत जब्त कर लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि ये तीनों इलाके के सूचीबद्ध बदमाश हैं और किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को
