सांई मंदिर स्थापना दिवस का बप्पा को निमंत्रण
सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा मंदिर का 3 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव 17 जुलाई से होगा। अध्यक्ष चन्द्रकांत कुंजीर, करण कुंजीर ने बताया कि आयोजन का पहला निमंत्रण खजराना गणेश बप्पा को अर्पित किया। तीन दिवसीय आयोजन में साई बाबा का अभिषेक हवन पूजन, खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या, स्वास्थ्य शिविर,सम्मान समारोह और भंडारा का आयोजन होगा।
17 जुलाई को साईं बाबा का अभिषेक पूजन अर्चन और हवन में आहुतियों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित होगी। महोत्सव में दूसरे दिन 18 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर, 19 जुलाई को मुख्य महोत्सव में शाम 7 बजे से खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या होगी।
वही साईं बाबा की 108 दीपों से महाआरती होगी। उसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों साईं भक्त महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। सम्मान समारोह में अलग- पाटनी, अजीत बड़जात्या, नितेश जैन, नीरज जैन, अक्षय जैन, सुरेश सेठी, वैभव कासलीवाल, वंदना पाटनी, ममता पाटनी, आराधना कटारिया, रश्मि जैन, रजनी जैन एवं मधु सेठी मौजूद थे।
अलग क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। वही साई भक्त श्याम सुंदर शर्मा की स्मृति में वरिष्ठ समाजसेवी को साई रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ 3 दिवसीय महोत्सव का समापन 19 जुलाई को होगा।
खजराना गणेश जी को प्रथम निमंत्रण देने चंद्रकांत कुंजीर, करण कुंजीर, मिलिंद दिघे, सुनील खंडगाले, संतोष पवार,निहारिका कुंजीर, रिया कुंजीर सहित अन्य पहुंचे थे।
