चालक संघ हुआ वन संचार कार्यक्रम में शामिल
भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्रकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संघ पदाधिकारी और चालक वन संचार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम के पहले भैरूघाट में भैरू बाबा मंदिर एवं बाईंग्राम स्थित शनि मंदिर के दर्शन किए गए और फिर सुन्दरधाम आश्रम बड़वाह में शामिल हुए। वीरेन्द्रकुमार त्रिपाठी, अनिल साहू, केशव शर्मा, दिनेश क्षीरसागर, लालसिंह कीर, टून्ना थापा, कमल चौहान, विकास टेकलिया, सुनील साहू, राजेन्द्र फुलवरे, धर्मेन्द्र बाखला, इंदर सिंह चौहान, संजय साहू, महेश यादव, महिमा राम सावले, दयानंद गीते, राजेश इंचुलकर, कमल सिंह राठौर, नानूराम झरने, रामकिशन प्रजापत सहित अन्य मौजूद थे।
