भाजपा ने साइकल रैली को नौटंकी बताया
इंदौर। कांग्रेस की आज युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन रैली निकाली गई। इस रैली को भाजपा प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने नौटंकी बताया और कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जबर्दस्त कचरा आज कांग्रेसी छोड़ गए। मूलचंदानी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ही गंदी और कार्यशैली भी गंदगी फैलाने वाली हो चुकी है।
महात्मा गांधी ने स्वच्छता को संस्कार बनाया था, लेकिन कांग्रेस ने उसी प्रतिमा के सामने स्वच्छता का अपमान कर दिया। इंदौर ने बार-बार साबित किया है कि स्वच्छता हमारी पहचान है, लेकिन कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि उसे इस पहचान की परवाह नहीं।
