कल से बलराम कृषि महोत्सव
मुख्यमंत्री करेंगे किसानों से सीधा संवाद, मंडी में कल प्रदर्शनी भी लगेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा कल से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन शुरू होकर 13 नवम्बर तक कृषि संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम कल कृषि उपज मण्डी लक्ष्मीबाई नगर इंदौर में मनाया जायेगा। इस आयोजन में इंदौर जिले के कृषक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
आयोजन में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कृषि विभाग, मंडी बोर्ड, आत्मा आदि विभागों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस महोत्सव के अन्तर्गत किसानों से संवाद भी करेंगे। शासन और किसानों के बीच सीधा सम्पर्क रहे इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
