इंदौर में होगी राष्ट्रीय पेरा टेटे चैंपियनशिप
राज्य स्तरिय स्पर्धाओ का वार्षिक कार्यक्रम घोषित
उक्त जानकारी देते हुए चेयरमेन ओम सोनी तथा जयेश आचार्य ने बताया कि वर्तमान सत्र में माह जनवरी 27 में केडेट एवं सबजूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा के साथ ही पेरा खिलाड़ियों की राष्ट्रट्ठीय स्तर की स्पर्धाएं इंदौर में आयोजित की जायेगी।
उन्होने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी तीन राज्य रेंकिग स्पर्धाओं के साथ ही राज्य स्पर्धा आयोजित की जायेगी। इन स्पर्धाआें में खिलाड़ियों का प्रदर्शन विभिन्न राष्ट्रट्ठय स्पर्धाओं में भाग लेने वाली प्रदेश की टीमों के चयन का मुख्य आधार होगी। पहली राज्य रेंकिग स्पर्धा 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में खेली जायेगी।
18से20 सिंतंबर तक दूसरी राज्य रेंकिग स्पर्धा उज्जैन में तथा 16 से 18 अक्टूबर तक तीसरी राज्य रेंकिग स्पर्धा ग्वालियर में आयोजित होगी। प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण राज्य स्पर्धा का आयोजन माह अक्टूबर-नवंबर में अभय प्रशाल इंदौर में होगा। बैठक में विभिन्न जिला इकाइयों की गतिविधियों की समीक्षा करने के पश्चात भोपाल, शिवपुरी तथा इंदौर को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ जिला इकाई घोषित किया गया।
तीनों जिला इकाईयों के प्रतिनिधियों को सम्मान चिन्ह प्रदान किये गये। बैठक में गत वर्ष के विभिन्न राज्य विजेता खिलाड़ियों सोम्यदीप सरकार, मोमिता पाल, परमी नागदेवे, (तीनों भोपाल), साकार भार्गव, मृदुल पुरोहित, मृदुल जोशी, अबु बकर, अनिका माहेश्वरी, जाकिया सुल्तान, अद्विका अग्रवाल तथा भव्या राव (सभी इंदौर) को सम्मानित किया गया। बैठक में ओम सोनी, जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, नरेन्द्र कौशिक, रिंकु आचार्य, नीलेश वेद, गौरव पटेल, अमित कोटिया, संतोष कौशिक, नरेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र सिंह चैहान, सुशील अरोरा, कलीम खान तथा ग़ुरदीप सिंग (सभी इंदौर), एस.पी.झा, सतीश मेहता, राजेश शर्मा (उज्जैन), साबिर अली, विवेकानंद नामपलीवार (भोपाल), सुनील शर्मा (खंडवा), दिलीप पंवार (वेस्ट निमाड.), अविनाश वर्मा (धार), सुयश चतुर्वेदी (ग्वालियर), गणेश गुप्ता (बड़वानी), अजय राजपूत (सागर), लोकेश सिंह बागडी (पन्ना), आकाश राठौर (श्योपुर), श्याम ललवानी, सुरेन्द्र सिंग सोलंकी (रतलाम), नितिन पटेल (जबलपुर) उपस्थित थें।
