सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जमीन ज्योति की, शिकायत राकेश चौहान के नाम पर

षड्यांत्र पूर्वक भाजपा नेता चौहान की शिकायते, ताकि छवि धूमिल की जा सके

भाजपा नेता और एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता राकेश चौहान की लोकप्रियता से छटपटाए ग्राम नवासा के कुछ लोग चौहान की छवि धूमिल करने के प्रयास मे लगे हुए है। उभरते भाजपा नेता राकेश चौहान को बदनाम करने के लिए नये नये हठकंडे अपनाये जा रहे है। गौरतलब है कि धार और बदनावर विधानसभा मे दलित वर्ग का एक बड़ा वोट बैंक है, जिसे साधने के लिए भाजपा नें क्षेत्र के युवा दलित नेता राकेश चौहान को अजा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया है, लेकिन उनके राजनैतिक विरोधियों को चौहान की बढ़ती राजनैतिक उपलब्धि हजम नहीं हों रही इसीलिए झूठी शिकायतों का पुलिंदा तैयार किया जा रहा है।

राकेश चौहान के समर्थकों का दावा है कि अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले चौहान की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता और हाल ही में मिली संगठनात्मक जिम्मेदारियों से कुछ विपक्षी व तथाकथित लोग बौखला गए हैं, नवासा ग्राम के कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर एक सोची-समझी साजिश के तहत उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, ताकि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुँचाया जा सके। हाल ही में राकेश चौहान को धार नगर भाजपा एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, नियुक्ति के बाद उन पर लगे आरोप और नौगांव थाने में दी गई शिकायत राजनीतिक द्वेष और गुमराह करने वाली प्रतीत होती है।

इस मामले में स्थानीय समर्थकों का मानना है कि राकेश चौहान की नई नियुक्ति से बौखलाकर कुछ तथाकथित व्यक्ति उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। नौगांव थाने में जिस विवादित जमीन को लेकर आवेदन दिया गया है, वह असल में ज्योति पति प्रेमसिंह नामक एक आदिवासी महिला की है। जमीन आदिवासी महिला की होने के बावजूद शिकायत सीधे भाजपा नेता राकेश चौहान के नाम पर दर्ज कराई जा रही है, जो इस पूरे मामले को संदिग्ध और राजनीति से प्रेरित बनाता है।

यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और किसी अन्य की जमीन के विवाद में भाजपा नेता का नाम घसीटकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का दिखाई देता है, ताकि क्षेत्र और पार्टी मे राकेश चौहान का नाम खराब किया जा सके। वही सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो तीन साल पुराने न्यायालय मे लंबित एक जमीन विवाद को लेकर झूटी शिकायते की जा रही है। सूत्र बताते है कि हितेश ठाकुर नें राकेश चौहान के विरुद्ध शिकायते करवाई है, वह स्वयं एक फर्जीवाड़े मे उलझा हुआ है।

गौरतलब है कि तीन साल पहले चौहान परिवार से हितेश ठाकुर नें जमीन खरीदने के नाम पर सौदा चिट्ठी मे सर्वे नंबरो की हेर फेर की थी, और चौहान परिवार नें हितेश ठाकुर एवं अन्य के विरुद्ध न्यायलय मे केस भी दायर करवा रखा है उसी तीन साल पुराने मामले मे अपने को फंसता देख अब हितेश ठाकुर भाजपा नेता की छवि बिगाड़ने के लिए झूठी शिकायतो का सहारा ले रहा है, वही आगामी दिनों में तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी के द्वारा उक्त मामले का पटापेक्ष कर दिया जाएगा।

वही इस मामले में जब हमनें भाजपा नेता राकेश चौहान से उनका पक्ष जानना चाहा तो उनका यही कहना है कि ना तो मैंने कोई विवाद किया और ना किसी प्रकार की कोई कहा सुनी हुई, रही बात न्यायलय के मामला की मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोषा है और मुझे उम्मीद है जीत सत्य की ही होंगी।