मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के सभी शासकीय स्कूलों को 1 करोड़ 10 लाख की लागत से फर्नीचर और वॉटर कूलर की सौगात दी। लगभग 60 विद्यालयों में 1550 से अधिक फर्नीचर सेट और 60 वाटर कूलर का वितरण…
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 19 जुलाई 2026: इंदौर से प्रकाशित दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार सिटी ब्लास्ट का रविवार, 19 जुलाई 2026 का पूरा अंक (11 पृष्ठ) यहाँ ऑनलाइन पढ़ें। अख़बार बिल्कुल छपे हुए रूप में, पृष्ठ दर पृष्ठ उपलब्ध है और इसकी PDF मुफ़्त डाउनलोड की जा सकती है।
इस अंक की प्रमुख खबरें: आज रात फुटबॉल का महामुकाबला। आज समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी। केन-बेतवा प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसानों को हटाया। गधों को खिलाए गुलाब जामुन। सीमा पर फायरिंग, घुसपैठ नाकाम। विजयवर्गीय के हाथों फर्नीचर सेट और वॉटर कूलर का वितरण। अग्रवाल समाज चुनाव में सौहार्द्र बना रहे इसलिए उपवास। घोटाला होते ही नगर निगम की फाइलों को लग जाते हैं पर।
किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp पर शेयर कीजिए। सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं।
Read the City Blast Indore e-paper of Sunday, 19 July 2026 online. City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper from Indore, Madhya Pradesh. View all 11 pages exactly as printed, download today's newspaper PDF for free, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp.
City Blast epaper date: 19 July 2026 · 19 Jul 2026 · 19-07-2026 · 19/07/2026 · 19.07.2026
इस अंक की खबरें – टेक्स्ट रूप में · Text version
हर पृष्ठ की खबरें — शीर्षक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें। असली रूप में पढ़ने के लिए ऊपर "यह अंक पढ़ें" दबाएँ।
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 19 जुलाई 2026 – पृष्ठ 1
आज रात फुटबॉल का महामुकाबला
39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब सिर्फ एक मैच बाकी है, जो तय करेगा कि फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आज रात को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ विश्व चैंपियन तय करने के लिए नहीं, बल्कि दो अलग-अलग फुटबॉल दर्शक, दो महाद्वीपों की बादशाहत और दो पीढ़ियों के टकराव का भी गवाह बनेगा।
आज समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी
इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेगी मोहन यादव सरकार
फिर बरसा अमेरिका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक आज भोपाल शहर से सटे प्राचीन महल और स्मारक वाले गांव जगदीशपुर में होगी। इसमें 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले समान नागरिक आज 1460 करोड़ की फसल संहिता (यूसीसी) संबंधित बीमा राशि भी अंतरित करेंगे। विधेयक को हरी झंडी दी जाएगी। इसके प्रमुख प्रविधानों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विधेयकों के प्रारूप को भी मंजूरी मिलेगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री अपने काफिले छोड़कर इलेक्ट्रिक बस से बैठक में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री
जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत और एक के लापता होने के बाद अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के साथ जारी युद्ध में अब तक अमेरिका के 16 सैनिक मारे जा चुके हैं।
केन-बेतवा प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसानों को हटाया
मध्यप्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित आदिवासी किसानों का 14 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल रविवार तड़के पुलिस ने खत्म करा दिया
आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस द्वारा लोगों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया हैं, लेकिन मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी और हिरासत की बात से साफ इनकार किया है।
किसान अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे थे।
गधों को खिलाए गुलाब जामुन
मॉनसून सीजन में बारिश नहीं होने के कारण लोग अब टोटके आजमा रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों ने इंद्र देवता को खुश करने के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाए।
सीमा पर फायरिंग, घुसपैठ नाकाम
जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर से गुस्ताखी की गई है। आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने की नीयत के तहत पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर गोलीबारी की गई। सुरक्षाबलों ने करारा जवाब देते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
विदेश मंत्री को मारे पत्थर, राष्ट्रपति को दी गालियां
अमेरिका के साथ युद्धविराम समझौते के बाद ईरान में आपसी टकराव बढ़ गया है। ईरान के कट्टरपंथी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ पर सत्ता पलट करने का प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान भी विदेश मंत्री को पत्थर मारे गए और राष्ट्रपति को गालियां दी गई थीं। सरकार समर्थक एक कट्टरपंथी धार्मिक गायक मोहम्मद अली बख्शी ने एक जनसभा में राष्ट्रपति को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, 'मिस्टर प्रेसिडेंट, अगर सर्वोच्च नेता की शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो हमारे हाथ में तलवार होगी और सामने आपका गला होगा। हम आपके लिए नरक बना देंगे।'
वांगचुक की पत्नी हाईकोर्ट पहुंची
भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में जबरन भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक की पत्नी ने हाईकोर्ट पहुंचकर कहा कि वांगचुक को कहीं और शिफ्ट किया जाए, क्योंकि सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने वांगचुक का समर्थन करते हुए संसद मार्च का भी समर्थन किया है।
ताबूत में ट्रंप का परिवार
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान के एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया और उनके पांचों बच्चों को अमेरिकी झंडे से ढके ताबूतों के ऊपर दिखाया गया है। आईआरजीसी से जुड़े इस पोस्टर पर 'खून का बदला खून' लिखकर खामेनेई की मौत का बदला लेने की खुली धमकी दी गई है।
सपा नेता ने हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम और पांच वक्त का नमाजी बताए जाने संबंधित मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर अभी बवाल थमा भी नहीं था, इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने हिंदू देवाताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है। अखिलेश यादव के सपा नेता डॉ. एसटी हसन ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण मुस्लिम पैगंबर बताया है।
नेतन्याहू को अरेस्ट करेंगे ममदानी?
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने न्यूयॉर्क आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी के विकल्प पर कानूनी सलाह ली जा रही है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है और कई लोग उन्हें युद्ध अपराधी मानते हैं।'
10 मिनट में 50 लाख के 77 मोबाइल उड़ाए
वडोदरा के आजवा रोड स्थित ‘फोन बुक' मोबाइल शोरूम से दो नकाबपोश चोरों ने महज 15 मिनट में 50 लाख से अधिक मूल्य के 77 कीमती मोबाइल फोन और 15,000 कैश चोरी कर लिए। देर रात दो नकाबपोश चोर एक बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क और काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। चोरों ने बेहद चालाकी से शोरूम का शटर आधा ऊपर उठाया और भीतर दाखिल हो गए और 10 मिनट में 77 मोबाइल चुराकर ले गए।
हिमाचल में बादल फटे, राजौरी में सैकड़ों गाड़ियां डूबीं
हिमाचल प्रदेश के किन्नोर में बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ के पानी के साथ भारी मलबे और बड़े-बड़े पत्थरों से सड़क पट गई और रास्ते बंद हो गए। उधर जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश से बाढ़ आ गई और नदी उफान पर आ गई जिससे सैकड़ों गाड़ियां डूब गईं या बह गई। उधर खराब मौसम के कारण वैष्णोदेवी और अमरनाथ यात्रा रोकी गई, जबकि केदारनाथ और कैलाश यात्रा भी प्रभावित हुई है।
उज्जैन में भाजपा नेता के भतीजे के बाद भाई की भी हुई मौत
पुरानी रंजिश ने शनिवार रात उज्जैन को दहला दिया। नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे पर दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग और हमले में भाजपा नेता के भतीजे लोकेश गोरकर की जान चली गई। आज सुबह मृतक लोकेश गोरकर के भाई जय गोरकर की भी मौत हो गई है। तलवार के हमलों की वजह से जय गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के सभी शासकीय स्कूलों को 1 करोड़ 10 लाख की लागत से फर्नीचर और वॉटर कूलर की सौगात दी। लगभग 60 विद्यालयों में 1550 से अधिक फर्नीचर सेट और 60 वाटर कूलर का वितरण किया। स्कूल में शेड… पूरी खबर पढ़ें →
लालवानी, पार्षद कंचन गिदवानी, प्रकाश मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मक्सी जाते समय सड़क किनारे सिक रहे भुट्टे की दुकान पर पहुंचकर महिला को बड़ा नोट देकर भुट्टा लिया। इस दौरान भुट्टा में नींबू-मसाला लग रहा था तब तक मंत्री… पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में चल रहे छात्रों की गूंज अभियान के अन्तर्गत कल के बाद आज भी छात्रों और युवाओं से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। नीलेश सेन शैलू, दानिश खान ने बताया कि इस अभियान के… पूरी खबर पढ़ें →
पोस्टल डिपार्टमेंट में सर्विस कर रही उर्मिला सैनी की हत्या में कोई सुराग नहीं मिलने के मुद्दे पर उर्मिला सैनी के परिजनों ने एसआईटी गठित करवाने की मांग सांसद शंकर लालवानी से की। जिस तरह से हत्या की गई उसके बाद भी पुलिस… पूरी खबर पढ़ें →
बंजारा समाज द्वारा सेवागढ़ से दिल्ली तक बंजारा एकता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा इंदौर पहुंची तो बंजारा समाजजनों ने इस यात्रा में मौजूद यात्रियों का स्वागत प्रताप नगर स्थित गुरुद्वारा पूरी खबर पढ़ें →
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखा-पढ़ी के बाद मामला पुलिस कमिश्नर कार्यालय और रावजी बाजार थाना तक पहुंचा था। दो पैनल के बीच विवाद में लिखने वाले के अलावा उम्मीदवार और अन्य के… पूरी खबर पढ़ें →
विधायक रमेश मेंदोला के विद्युत मंडल प्रभारी शुभम लोखंडे ने बताया कि उन्होंने सुखलिया विद्युत झोन के जेई निमेशकुमार गोंडेकर को पूर्व में भी आर्थिक लेन-देन के मामले में चेतावनी दी थी। उल्लेखनीय है कि कल लोकायुक्त ने सोलर… पूरी खबर पढ़ें →
संस्था मातृ भूमि के बैनरतले मोदीजी की नसिया बडा गणपति पर एक हजार छात्राओं के लिए कापियां वितरण का आयोजन पूर्व पार्षद और जैन समाज से जुडे जयदीप जैन ने कराया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्व.गजेन्द्र राठौर, स्व.सागर को याद… पूरी खबर पढ़ें →
नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह जल संकट की स्थिति के बीच में नर्मदा पेयजल योजना के कंट्रोल रूम पर पहुंचकर वहां जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। कल से ही यह स्पष्ट हो गया था कि आज शहर में पानी का संकट… पूरी खबर पढ़ें →
दिगम्बर जैन समाजजन आज सुबह कई बसों एवं चार पहिया वाहनों से भोपाल रवाना हुए। भोपाल में आज समयसागर म.सा. की अगवानी चातुर्मास के लिए हो रही है। जिसमें शामिल होने वाले समाजजनों के लिए दयोदय चेरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा… पूरी खबर पढ़ें →
ओबीसी समाज के आरक्षण एवं लंबित नियुक्तियों के मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा के तत्वावधान में कल 20 जुलाई को भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश महासचिव सूरज सिंह बोडाना एवं ओबीसी महासंघ इंदौर के… पूरी खबर पढ़ें →
कल सिटी ब्लास्ट ने विधानसभा 2 के वार्ड 33 सीडब्ल्यू सुखलिया क्षेत्र में कई बच्चों को श्वान के काटने की घटना का समाचार प्रकाशित किया था। एक ही क्षेत्र में श्वान ने कई बच्चों को शिकार बनाया था उसके बाद रहवासी भी नाराज… पूरी खबर पढ़ें →
हथियाराम मठ गाजीपुर उत्तर प्रदेश के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यतिजी महाराज 23 जुलाई को सुबह 11 बजे इन्दौर आएंगे। यतिजी महाराज लम्बे समय बाद इन्दौर आएंगे इसलिए श्रद्धालुओं में भी संत के आगमन का इंतजार है। सुभाष… पूरी खबर पढ़ें →
सामाजिक कार्यकर्ताओं, ट्रेड यूनियन लीडर्स और प्रगतिशील नागरिकों ने शहर के मुद्दों को लेकर मीटिंग की। शहर की दूषित पानी, स्मार्ट मीटर, सड़क निगमकर्मी पहुंचे। श्वान भी इन कर्मियों को छकाते रहे, कभी रिक्शा में श्वान जा… पूरी खबर पढ़ें →
पुलकमंच परिवार से जुड़े कमल रावका, महेंद्र निगोत्या, वैभव कासलीवाल ने बताया कि विश्व जैन संगठन के तत्वावधान में गिरनार जी की यात्रा के लिए बसें रवाना की गई। आज अखंड परमधाम आश्रम खंडवा रोड पर लोकतंत्र सैनानियों का… पूरी खबर पढ़ें →
संयुक्त स़फाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा एवं वाल्मीकि सेना के संयुक्त तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर संतोष कल्याणे अनशन पर बैठे हैं। कल तीसरा दिन था और उनके साथ रोजाना अलग-अलग सहयोगी भी भूख हड़ताल… पूरी खबर पढ़ें →
श्री वंशकार कल्याण समिति बसोड समाज के तत्वावधान में मां भगवती मरीमाता की सामूहिक पूजा की गई। महेश सुमन, बलराम पचपेरा, राजेश पारे, हंसराज गंगापारी, कमल बागलीवाले, मोहन गाड़ीवाले, प्रहलाद कपरिया उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली के कॉन्सटीट्याूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर से जुड़े चिकित्सक डॉ. जयकुमार परियानी का सम्मान केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। सम्मान पर डॉ. वल्लभ मूंदड़ा, डॉ. सीपी कोठारी, डॉ. बीएम शरणागत, डॉ.… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर (सिटी श्री आचार्यश्वर वैदिक सेवा समिति ज्योतिष वास्तु कर्मकांड संस्थान द्वारा एक दिवसीय ज्योतिष, वास्तु, कर्मकांड एवं देवज्ञ सम्मान समारोह आज दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक अभिनव कला समाज में होगा। उक्त जानकारी डॉ.… पूरी खबर पढ़ें →
आज इस्कान मंदिर की जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े रूप में दोपहर 1 बजे से अन्नपूर्णा मंदिर से शहर के मध्य होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर तैयारियां की गई है। करीब 65 स्वागत मंच भी रास्ते में रहेंगे, जो भगवान और… पूरी खबर पढ़ें →
सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा मंदिर में 3 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 425 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, सांई बाबा के जयाकेर भी लगे। चन्द्रकांत कुंजीर, करण… पूरी खबर पढ़ें →
रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर अपटाउन का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। डॉ. आराधना सहाय ने अध्यक्ष, अतुल गुप्ता ने मानद सचिव पद की शपथ ली। पद मुक्त हुए मनमोहन तिवारी, दीप्ति दुबे और टीम का सम्मान किया गया। अन्य रोटरी क्लब के… पूरी खबर पढ़ें →
बालाजी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आज ब्लड सेंटर का शुभारंभ दोपहर में मंगल नगर बिचौली हप्सी रोड पर किया जा रहा है। डॉ. आर के गौर, डॉ. एएल शर्मा, डॉ. सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि आज सुबह से चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन… पूरी खबर पढ़ें →
न.प्र.)। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता एवं बहनों द्वारा धार भोजशाला मां सरस्वती वाग्देवी मंदिर दर्शन यात्रा पैदल किला मैदान से दोपहर 4 बजे… पूरी खबर पढ़ें →
स्कूल इमारत को संवारने और जीर्णोद्धार के कार्यों के लिए निगम ने करीब 3 साल पहले काम शुरू किया था। जिसके तहत पुरानी इमारत के कवेलू निकालकर नवीन शेड लगाने के साथ वह सावधानी पूर्वक इमारत के महत्व को ध्यान रखते हुए इसमें… पूरी खबर पढ़ें →
इस साल नगर निगम द्वारा महापौर पुष्पमित्र भार्गव के आह्वान पर बारिश से पहले ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का अभियान शुरू किया और इस कार्य पर पहले से ज्यादा जोर दिया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने जागरूक होकर… पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 में स्थित पिंक सिटी कॉलोनी के सामने आने वाले दिनों में बेहद जल्द 15 अगस्त के आसपास मूसाखेड़ी क्षेत्र का पहला योगा शेड बनकर तैयार हो जाएगा। जिसका वर्तमान में इन दिनों बेहद तेजी के… पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय संयोगितागंज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उषागंज छावनी के नवनिर्माण और जिर्णोद्धार कार्य ने आखिर अब जाकर रफ्तार पकड़ ली है। जिसके तहत पहले चरण के कार्यों में जहां एक तरफ तेजी के साथ तैयार हो रहे पुराने क्लास रूम… पूरी खबर पढ़ें →
से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि घर के बेहद नजदीक ग्रीन बेल्ट की खाली जगह पर शानदार बगीचे के साथ वॉटरप्रूफ योग केंद्र की सौगात भी मिलने वाली है। जिसको लेकर वर्तमान में यहां बेहद तेजी के साथ काम चल रहा है। कहा जा… पूरी खबर पढ़ें →
अभिनव सिंह बताते है कि हमारे क्षेत्र में कुल 36 हजार के आसपास उपभोक्ताओं में से अब तक 28 से 30 हजार के आसपास घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं आने वाले दिनों में बचे हुए क्षेत्र में करीब 6 से 7 हजार स्मार्ट… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। मध्य प्रदेष टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में आयोजित यू.टी.टी. प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के अंतिम मुकाबले में पुरूष एकल वर्ग का खिताब सौम्यदीप सरकार (भोपाल) ने जीत लिया। इंदौर की अद्विका अग्रवाल ने… पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के 'पूर्व-अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि बार कौंसिल आफ इंडिया ने 7 जून 2026 को प्रदेश भर के 60 शहरों में 292 परीक्षा केन्द्रों पर अखिल भारतीय बार परीक्षा-21 का आयोजन किया था। कल… पूरी खबर पढ़ें →
न्यूयार्क। फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मंच सज चुका है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण वाली टीम अर्जेंटीना का सामना स्पेन की उस टीम से होगा जिसकी डिफेंस की मजबूती का कोई सानी नहीं है। खिताबी मुकाबले में खेल की दो… पूरी खबर पढ़ें →
यूपीएससी की परीक्षा के लिए आज सुबह परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही अपने केन्द्रों पर पहुंचे, जहां सख्ती से उनकी चैकिंग की गई। मोटर्स के माध्यम से आज पुलिस ने इंदौर से मांडव तक के लिए कार और बाइक रैली का आयोजन नशे… पूरी खबर पढ़ें →
न्यूयार्क। फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और प्रांस के बीच ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा। कुल 10 गोल वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। मध्यप्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं इंदौर जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित 54वीं मध्यप्रदेश एक्वेटिक चैंपियनशिप (सबजूनियर) का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को शानदार समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ… पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर। पर्पल फेयर इंदौर- 2026 में पैरा ताइक्वांडो के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के उन खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने… पूरी खबर पढ़ें →
खजराना थाना क्षेत्र के मयूर अस्पताल के पास से गुजर रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 09 एचडी 1856 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विश्राम राठौर को… पूरी खबर पढ़ें →
स्कीम नं. 78 स्थित टेलीपरफामेंस के बाहर लगने वाले खानपान के स्टाल को आज सुबह बेकाबू कार ने फिल्मी स्टाइल में उडाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार चालक कार तेज रफ्तार में लेकर आया, जिस पर वहां खडे… पूरी खबर पढ़ें →
आजाद नगर क्षेत्र के पवनपुरी में रहने वाले आशी पिता श्यामलाल सोलंकी ने कल रात को अपने घर पर जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन शुभम परमार ने बताया कि आशीष ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। पति-पत्नी के बीच… पूरी खबर पढ़ें →
कल शनिवार को आबकारी विभाग ने एक नहीं कई ढाबों पर दबिश देकर 44 प्रकरण अवैध रूप से शराब पीने के बनाए। शहर और बायपास क्षेत्र के विभिन्न ढाबों पर जांच के दौरान जब आबकारी टीम पहुंची तो ढाबों पर जो लोग जाम छलका रहे थे उनके… पूरी खबर पढ़ें →
न.प्र.)। बाणगंगा पुलिस ने जिलाबदर को क्षेत्र में घूमते हुए पकडा है। उपनिरीक्षक अंतरसिंह सोलंकी ने जिलाबदर उज्जवल उर्फ चूचू निवासी महेश यादव नगर को प्रतिबंधित क्षेत्र भगतसिंह पुलिया के नीचे से पकडा है। को नंदबाग कालोनी… पूरी खबर पढ़ें →
रावजी बाजार पुलिस को एकांश पिता संजय एवले निवासी सिरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि काले रंग की बुलेट के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी की मोटर सायकल को टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें →
न.प्र.)। जूनी इन्दौर पुलिस को फरियादिया तुलिका कटारे ने शिकायत दर्ज करवाई कि पति गौरव रोचलानी निवासी गोपाल बाग उस पर शक करता है। इसी बात को लेकर आए दिन मारपीट भी करता है। पूरी खबर पढ़ें →
न.प्र.)। देपालपुर पुलिस को आकाश पिता जगदीश दायमा ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह पड़ौसी बहादुर पिता मदन बंजारा के खेत से निकल रहा था तभी बहादुर की माता लीलाबाई ने कहा कि अपने खेत से निकला करो इस पर बहादुर ने विवाद किया।… पूरी खबर पढ़ें →
सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के बारे में · About City Blast E-Paper
सिटी ब्लास्ट इंदौर से प्रकाशित होने वाला दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार है। यहाँ आप सिटी ब्लास्ट का आज का ई-पेपर (City Blast E-Paper) मुफ़्त में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं — बिल्कुल छपे हुए अख़बार की तरह, पृष्ठ दर पृष्ठ।
हर अंक की PDF डाउनलोड की जा सकती है और पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं। किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।
इंदौर शहर, मध्यप्रदेश, राजनीति, नगर निगम, अपराध, खेल और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए रोज़ पढ़ें सिटी ब्लास्ट ई-पेपर।
City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper published from Indore, Madhya Pradesh. Read the City Blast e-paper online every day, exactly as printed, download today's newspaper as a PDF, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp. Indore news, Madhya Pradesh news, politics, city updates, crime, sports and entertainment — all in one place.