नहीं आने वालों को कांग्रेस जारी करेगी क्या नोटिस
आलाकमान ने दिल्ली में नहीं पहुंचने वालों से पूछा है कारण
दिल्ली में खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और उनकी बर्खास्तगी को लेकर रोड पर उतरे हुए हैं। सारे पदाधिकारियों, सांसद को इस प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस ने चार दिन पहले नहीं आने वाले पदाधिकारी और सांसदों से कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि वे क्यों नहीं आए।
शहर कांग्रेस भी लगातार आयोजन प्रदर्शन कर रही है। बड़ा गणपति से लेकर प्राधिकरण तक दो दिन में दो आयोजन किए उसके पहले बैठक भी हुई थी। कई पदाधिकारी इन आयोजनों में नदारद रहे थे। खासतौर से शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक और मंडलम पदाधिकारी, प्रभारी तक नदारद रहे, वैसे भी पार्षद कम ही आते हैं।
क्या दिल्ली का अनुसरण कर शहर कांग्रेस भी अपने नदारद रहने वाले पदाधिकारियों से कारण पूछेगी। अब कांग्रेसी ही प्रश्न कर रहे हैं कि जो आ रहे हैं वे पदाधिकारी नहीं है और जो पदाधिकारी है उनमें ज्यादातर नहीं आ रहे हैं उनको नोटिस देना चाहिए और लगातार तीन आयोजन में नहीं आने पर उन्हें हटाकर दूसरा बदल देना चाहिए। कुछ कांग्रेसी यह भी पूछ रहे हैं कि क्या पहचान के लिए कांग्रेसियों को पदाधिकारी बनाए गए हैं, कांग्रेस के संकट के लिए वे काम नहीं आएँगे क्या।
