सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

धार युवा मोर्चा में बढ़ा सियासी पारा, अंकित-देवेंद्र की खींचतान में लव की लॉटरी लगने के आसार

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के धार नगर जिलाध्यक्ष पद को लेकर स्थानीय राजनीति का पारा गरमा गया है, संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दावेदारों के बीच शह और मात का खेल शुरू हो चुका है, जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान अब पूरी तरह सड़कों और पार्टी गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी है, संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दावेदारों ने लॉबिंग तेज कर दी है, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है,राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि दो प्रमुख दावेदारों की आपसी खींचतान यूं ही चलती रही, तो किसी तीसरे चेहरे की लॉटरी लग सकती है,सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में फिलहाल अंकित भावसार और देवेंद्र रावल के नाम सबसे आगे चल रहे हैं,दोनों ही युवा नेताओं का अपना-अपना प्रभाव है और दोनों के समर्थक सोशल मीडिया से लेकर संगठन के बड़े नेताओं की चौखट तक पैरवी करने में जुटे हैं,अपनी-अपनी दावेदारी को मजबूत साबित करने की इस होड़ ने मुकाबले को बेहद कड़ा बना दिया है,राजनीति में अक्सर दो दिग्गजों के टकराव का फायदा किसी तीसरे को मिलता है।

धार नगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष में भी कुछ ऐसे ही समीकरण बनते दिख रहे हैं, चर्चा है कि अंकित और देवेंद्र की इस सियासी जंग के बीच लव प्रजापति साइलेंट प्लेयर के रूप में उभर रहे हैं, अगर दोनों गुटों में सहमति नहीं बनी, तो गुटबाजी से परे संगठन सर्वसम्मति बनाने के लिए लव प्रजापति के नाम पर मुहर लगाकर सबको चौंका सकता है,इस पूरे घमासान और दावेदारों की बयानबाजी के बीच वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती का रुख अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है, उनकी इस रहस्यमयी चुप्पी ने दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं, गुटों में इस बात को लेकर असमंजस है कि आखिर संगठन प्रमुख का आशीर्वाद किस करवट बैठेगा,संगठन द्वारा धार ग्रामीण की कमान उज्ज्वल गोपाल सोलंकी को सौंपे जाने के बाद अब धार नगर की सीट पर सस्पेंस और गहरा गया है, सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार नियुक्तियों में किसी भी तरह की गुटबाजी या व्यक्तिगत पसंद को तरजीह नहीं दी जाएगी, चयन का मुख्य आधार जमीनी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और बेदाग छवि ही होगी, अब देखना दिलचस्प होगा कि इस त्रिकोणीय संघर्ष में ऊंट किस करवट बैठता है और धार नगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष का ताज किसके सिर सजता है,पार्टी में चर्चा है कि यदि दोनों प्रमुख दावेदारों के नाम पर सहमति नहीं बनी, तो लव प्रजापति डार्क हॉर्स साबित होकर बाजी मार सकते हैं...

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 9 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →