सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आचार्य की हुई बीसपंथी मंदिर में अगवानी

आचार्य की हुई बीसपंथी मंदिर में अगवानी
आचार्य की हुई बीसपंथी मंदिर में अगवानी फोटो: सिटी ब्लास्ट

आचार्य सुनील सागर म.सा. का चातुर्मास केसरबाग रोड स्थित गार्डन में हो रहा है। कल लश्करी मंदिर गोराकुण्ड में आचार्य सुनील सागर म.सा. की अगवानी की गई थी उसके बाद आचार्य बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाजजनों ने अपने आचार्य की अगवानी की महिलाओं ने मस्तक पर कलश धारण किए। मनमोहन झांझरी ने बताया कि संघ का समाधान का कार्यक्रम भी किया और आरती भी की गई। मनमोहन झांझरी, धर्मेन्द्र पाटनी, राजेश पाण्डया, अजयपाल टोंग्या सहित अन्य मौजूद थे।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 6 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →