सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा पार्षद को न्याय नहीं तो दूसरों को कैसे -आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने भाजपा की कार्यशैली पर तंज कसा और कहा कि जब भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर बदमाशों ने हमला बोला था और पुत्र को उनकी माता के सामने नग्न किया था और जब पार्षद को ही भाजपा न्याय नहीं दे सकी तो पार्षद कमलेश कालरा को न्याय के लिए अहिल्या प्रतिमा पर माता के समक्ष धरना पर बैठना पड़ा था, गिरते पानी में वे न्याय की गुहार कर रहे थे। जब भाजपा अपने पार्षद के साथ ही न्याय नहीं कर पाई है तो आम जनता के साथ क्या न्याय होगा।

केन्द्र सरकार से लेकर नगर निगम तक भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा नेता सत्ता के नशे में मदमस्त हो गए हैं। कई लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। अनुराग यादव ने कहा कि सत्ता और संगठन का इस्तेमाल न्याय के लिए होना चाहिए। आम जनता को इसका लाभ होना चाहिए। यादव ने यहां तक कहा कि मामला कमलेश कालरा का नहीं बल्कि इंदौर की जनता के भरोसे का है।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 3 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →