कांग्रेस ने लगवाए होर्डिंग
शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग ने बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितम्बर को राहुल गांधी के आगमन के पूर्व ज्यादा से ज्यादा होर्डिंग लगाने का काम कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। अभी 15 होर्डिंग लग गए हैं और आज 75 होर्डिंग लगाने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पम्पलेट बंटवाना भी शुरू कर दिए हैं। गर्ग ने बताया कि लगातार शहर और जिला कांग्रेस से लेकर वरिष्ठ नेताओं भी बैठक के दौर कर रहे हैं।


