सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

समन्यू, धैर्या, कबीर का मुख्य दौर में प्रवेश

इंदौर। ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए क्वालीफाइंग राउण्ड के मुकाबलों में मध्यप्रदेश के समन्यू शुक्ला, धैर्या प्रजापत एवं महाराष्ट्र के कबीर लुधानी ने मुख्य दौर में जगह बना ली है। स्पर्धा का उदघाटन समारोह कुमार प्रतीक, आईपीएस, डी.आई.जी. नारकोटिक्स (म.प्र.) के मुख्य आतिथ्य में सायंकाल 4 बजे आईटीसी में किया गया।

बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के फाइनल क्वालीफाइंग राउण्ड में समन्यू शुक्ला (म.प्र.) ने अयांश राजपूत (म.प्र.) को 7-2 से, धैर्या प्रजापत (म.प्र.) ने रूशान अग्रवाल (म.प्र.) को 7-4 से, कबीर लुधानी (महा.) ने रेयांश मसंद (म.प्र.) को 7-1 से, प्रदयोत सिंह (उ.प्र.) ने नक्ष जैन (म.प्र.) को 7-2 से, कबीर पंचमारिया (महा.) ने हिमालय मिश्रा (म.प्र.) को 7-1 से हराया।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 11 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →