सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी खुश नजर आईं

खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद

रनों पर ही सिमट गई। लंबे समय बाद मिले इस शानदार खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी गदगद नजर आईं और उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन पर जमकर खुशी जताई। मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमें ऐसा इसलिए महसूस हो रहा है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी टीम में कितनी क्षमता है और हमारी टीम कितनी शानदार है।

मुझे लगता है कि हमने अपने तय मानकों के मुताबिक खेल दिखाया। जब हम यहां आए थे तो हमने इसी बात पर चर्चा की थी कि हमारे कुछ मापदंड हैं और हमें हर दिन उनके अनुरूप प्रदर्शन करना है। हम सभी के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। फाइनल मैच में 184 रनों का लक्ष्य बोर्ड पर लगाना कोई छोटी बात नहीं है लड़कियों ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत काम किया है।

खिताबी मुकाबले में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने वाली ओपनिंग जोड़ी की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान ने ओपनिंग बल्लेबाजों की भूमिका को अहम बताया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के प्रदर्शन को सराहते हुए उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, हमारी ओपनिंग साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी। हम सब जानते थे कि इस पिच पर वापसी करना इतना आसान नहीं होता लेकिन हमारे ओपनर्स स्मृति और शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह वाकई शानदार थी।

शेफाली का टूर्नामेंट बेहतरीन रहा। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि शेफाली जैसी खिलाड़ी जिम्मेदारी उठा रही हैं और बल्ले तथा गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं उनसे इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकती थी।

मैदान पर लगातार टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे भारतीय फैंस का आभार जताते हुए हरमनप्रीत ने उन्हें टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया। हरमनप्रीत ने कहा, फैंस हमारा सबसे बड़ा सहारा हैं। हम जहां भी जाते हैं, वे हमेशा हमारा समर्थन करने के लिए मौजूद रहते हैं।

उनके सामने हम हमेशा बेहतरीन क्रिकेट खेलना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम अपने खेल से उनका मनोरंजन कर सकें। आज फैंस के चेहरों पर इतनी खुशी और उन्हें हमारी टीम के प्रदर्शन का आनंद लेते देखना बहुत सुखद अहसास है। उम्मीद है कि हम इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे।

अख़बार में यह खबरपृष्ठ 10 पर जैसी छपी, वैसी देखें
पूरा पृष्ठ ई-पेपर में खोलें →