गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण
न.प्र.)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान’ के अंतर्गत आईपीएस एकेडमी स्कूल ऑफ लॉ कॉलेज में सेक्टर स्तरीय गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गणेशोत्सव को पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप प्रदान करने के साथ जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। वर्षा उपाध्याय,मोनिका भाटिया, मेघा रणदीवे, रुपाली शर्मा, प्रवेश शर्मा मौजूद थे।
