सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

संभाग स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा प्रारंभ

एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेली गई अंडर 17 बालक - बालिका वर्ग संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हेमंत वर्मा, अर्चना राशिनकार स्कूल खेल अधिकारी अकरम खान, महमूद खान व विकास सिमरैया की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में बालक वर्ग में सार्थक दलवे, सिद्धार्थ तोलानी, हर्षित तोलानी, नमन पाटिल, नैतिक मुडेले, इशांत राजपूत, सुजल, हर्षित गढ़वाल, रौनक नवले, रिदम खंडेलवाल, अक्षय बामोरिया, आर्यन सिंह व बालिका वर्ग में अनुकृति पाटीदार, नमिता पाल, आस्था दुबे, गीताशी सिलावट, नियति पांडे, रुकैया सैफी, खुशी निहोरे, सरवनी कुशवाहा, खुशी काग, तनीशा सुसनेर, देवश्री यादव, खुशी जैन, आरना बाथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उक्त प्रतियोगिता में इंदौर,धार, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर,बड़वानी अलीराजपुर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रशांत महंत ने बधाई दी।