दो डम्पर और टंकी से भरी आयशर भिड़े
न.प्र.)। नेमावर रोड पर बीती रात तीन वाहनों की टक्कर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इंडेक्श मेडिकल कालेज के समीप डम्पर और गैस की टंकियों से भरी आयशर में टक्कर हो गई है, जिससे एक डम्पर सड़क किनारे पलट गया। वहीं आयशर भी रोड से नीचे की ओर उतर गई।
वहीं तीसरे डम्पर को भारी नुकसान नहीं हुआ है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वहीं क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार फिलहाल उनके पास इस मामले की जानकारी नहीं है। डीएसपी हेड क्वार्टर उमाकांत चौधरी के अनुसार फिलहाल उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिल सकी है।
