सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अवैध शराब को लेकर आबकारी सख्त, दी दबिश

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। बड़े गांव देपालपुर क्षेत्र में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कलेक्टर मनोज अग्रवाल की टीम ने कई जगह दबिश दी और अवैध शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किए। टीम ने चांदेर, अटवाडा, चटवाडा, ओशियापुरा, यादव ढाबा सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई।