मनमोहन पार्श्वनाथ मंदिर जगमगा उठा
श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर एवं गुरु मंदिर ट्रस्ट परिसर रेसकोर्स रोड पर मंदिर पर पुष्प अंग रचना की गई। केसर वंदना-स्नात्र पूजन किया गया। आज भी मंदिर में फूलों से बाहर से आए कलाकार विशेष सज्जा करेंगे। कल मंदिर में दीपोत्सव की रोशनी से मंदिर को जगमगा दिया। जैन समाजजनों ने देर रात तक दर्शन किए। जयसिंह जैन, शैलेष अंबोर, धनराज संघवी, अशोक कपाड़िया, राजेंद्र सुराणा, आनंदीलाल अंबोर, सौरभ नाना सेठ, स्नेहल शाह, सागरमल नागोरी, शरद कोठारी सहित अन्य मौजूद थे।
