सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध संस्थानों में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा विद्यार्थियों में आत्महत्या की रोकथाम की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद घनघोरिया, डॉ. पाली रस्तोगी, डॉ. वर्चस्वी मुद्गल, डॉ. प्रियश जैन, डॉ. राहुल माथुर, डॉ. कौस्तुभ आर. बागुल सहित अन्य मौजूद थे।