गांधीधाम ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए
न.प्र.)। इंदौर से प्रति रविवार चलने वाली इंदौर गांधीधाम ट्रेन को यात्रियों की मांग को देखते हुए सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए एवं इस गांधीधाम ट्रेन को भुज तक बढ़ाया जाए। इस एकमात्र ट्रेन के होने से इंदौर से गांधीधाम एवं भुज की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बस एवं अन्य प्राइवेट वाहनों से अपनी यात्रा करनी पड़ती है।
इंदौर से गांधीधाम और भुज नौकरी करने वाले हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा एक विकल्प और है इंदौर से रोजाना चलने वाली शांति एक्सप्रेस अहमदाबाद सुबह 8 बजे पहुंच जाती है यदि अहमदाबाद से गांधीधाम और भुज के लिए यदि कोई ट्रेन उपलब्ध हो जाए तो यात्रियों को काफी आसानी होगी। गांधीधाम एवं भुज पहुंचने में इंदौर से चलने वाली गांधीधाम एक्सप्रेस को इंदौर से प्रति रविवार बुधवार एवं रविवार को भुज तक चलाया जाए एवं वापसी में भुज से मंगलवार शुक्रवार और मंगलवार को चलाया जाए।
इस ट्रेन के सप्ताह में 3 दिन चलने से यात्री को तो फायदा होगा ही साथ ही रेलवे को भी फायदा होगा। अतः इंदौर के सांसद शंकर लालवानी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से हजारों यात्रियों की मांग है कि इंदौर से चलने वाली गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन को भुज तक बढ़ाया जाए एवं सप्ताह में 3 दिन चलाया जाए। इंदौर पुष्करणा ब्राह्मण सेवा मंडल के अध्यक्ष दिनेश आचार्य एवं सचिव कपिल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से रेल मंत्री से मांग की है।
