सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जैन मंदिर पर दीपों से रोशनी

समाजजनों ने कीर्तन पर किया भक्ति नृत्य

नरीमन सिटी स्थित श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट के तत्वावधान में मंदिर पर सैकड़ों दीपों से रोशनी की गई। बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। भक्ति गीतों के कीर्तन पर समाजजनों ने भक्ति नृत्य किया। फूलों से आंगी सजाई गई थी।

देर रात तक जैन समाजजन मंदिर पहुंचकर दर्शन करते रहे। इस दौरान दीपों की ही लाइट थी, बाकी लाइट बंद की गई थी। महाआरती भी की गई। लाभार्थी राजेन्द्र-विभा, भरत-तृप्ति, अमित-गुंजन, शुभ, शौर्य, सना एवं अमायरा पारेख (मेट्रो) परिवार तथा संगम ग्रुप रहे।

नरीमन नवकार परिवार शाखा के सदस्यों ने मंदिर पहुंचने वाले समाजजनों का तिलक लगाकर अभिवादन किया। पुरुष के साथ मातृशक्तियां भी मौजूद रही। मनीष शाह, प्रकाश भटेवरा, प्रवीण गुरुजी, विजय जैन गोटावाला, रुचिल दोशी, नीलेश जैन, आर.सी. जैन, नाना सेठ, बाबूलाल भंडारी, शरद जैन, सौरभ कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, शान्तिलाल जैन, प्रदीप आँचलिया, प्रकाशचंद जैन, दिलीप जैन, प्रदीप जैन, पिंकेश जैन, संदीप जैन, रितेश जैन, यशवर्धन शाह, त्रषभ शाह, प्रसन्न सकलेचा,विकास जैन, विवेक जैन, प्रिंस सकलेचा अल्केश गाँधी, अनिल कुमार जैन, अजीत जैन, अमित मेहता, अंकुशसिंह सिसोदिया, स्वप्निल नानावटी, सिद्धांत जैन, स्वप्निल जैन, हितेश काकरिया, शीतल जैन अंकित सिसोदिया एवं काव्यश नानावटी सहित अन्य मौजूद थे।