मृतकों को दी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि
सागर जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु हुई। मृतकों को गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई और मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन भी रखा गया। जिम्मेदार मंत्री से इस्तीफे की मांग भी रखी गई। देवेन्द्रसिंह यादव, राहुल धाकरे, कमलेश पाठक, सन्नी राजपाल, नीलेश सेन, नितेश भारद्वाज सहित अन्य मौजूद थे।
