सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अंतर विद्यालयीन मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण

इंदौर। जिला स्तरीय शालेय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता (अंडर 19) नूतन स्कूल चिमनबाग पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बालक टीम इवेंट में कांस्य पदक सेंट उमर हा से स्कूल एवं किड्स कॉलेज ने, रजत पदक श्री वैष्णव एकेडमी ने और स्वर्ण पदक इंदौर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता।

बालिका टीम इवेंट में कांस्य पदक वैष्णव बाल मंदिर, रजत पदक श्री वैष्णव कन्या विद्यालय एवं स्वर्ण पदक हम्प्टी डम्पटी स्कूल ने जीता। बालक वर्ग सिंगल इवेंट में तेजस (रामकृष्ण मिशन) एवं आदित्य (रामकृष्ण मिशन) कांस्य पदक, इमाज (सेंट उमर) रजत पदक और आदि मिश्रा (किड्स कॉलेज) स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग सिंगल इवेंट में वेदिका (वैष्णव बाल मंदिर) एवं युक्ति (श्री वैष्णव कन्या विद्यालय) कांस्य पदक, आराध्या (वैष्णव बाल मंदिर) रजत पदक और मित्यांशी (हम्प्टी डम्पटी स्कूल) ने स्वर्ण पदक जीता।

बालक डबल्स इवेंट में सुयश, समर्थ, शुभ, उद्धव ने कांस्य पदक, दैविक, जैविक ने रजत पदक, आकाश, प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका डबल्स इवेंट में निष्माजेस्मिन, आशी, कनवी ने कांस्य पदक, संजनावंशिका ने रजत पदक और पहल दिया ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता की ट्रॉफी विपिन गायकवाड़ की स्मृति में प्रदान की गई।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण पार्षद सुरेश टाकलकर, हरप्रीत सिंह बख्शी, सिकंदर कुरील ने किया। अतिथियों का स्वागत आदि मिश्रा, जयश निम्बडे, अंश पाल, प्रभा त्रिपाठी, विनीता तिवारी, शिवांगी, सरोज, सुहानी कुशवाहा, सानिया खान ने किया। संचालन कौशल शिवरे एवं आभार सुरेन्द्र सिंह सिद्धू ने माना।