बालक व बालिकाओं ने दिखाया दमदार खेल, जीते खिताब
इंदौर। एसजीएफआई की जिला शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा के बालिका वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने खिताबी जीत हासिल की। बालकों की ट्राफी डीपीएस निपानिया ने अपने नाम की।
द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य निशा अहमद, खेल अधिकारी संजय मिश्रा एवं धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। बालिका वर्ग के फाइनल में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल को 19-9 से पराजित किया।
एमरल्ड हाइट्स की ओर से तनिषा ने सर्वाधिक सात अंक बनाए। आयति ने 4, तनिष्का, भाव्या और काश्वी ने 2-2 अंक का योगदान दिया। शिशुकुंज की ओर से आराई ने 5 और कावेरी ने 4 अंक बनाए। बालक वर्ग के फाइनल में डीपीएस निपानिया ने श्री सत्य साईं विद्या विहार को 21-9 से हराया।
डीपीएस की ओर से शिवंजय व्यास ने शानदार 12 अंक और नैतिक माहेश्वरी ने 4 अंक बनाए। वहीं श्री सत्य साईं विद्या विहार की ओर से प्रभ्याश प्रताप सिंह ने 6 और प्रज्ञान जोशी ने 2 अंक का योगदान दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में डीपीएस निपानिया ने शिशुकुंज स्कूल को 18-5 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में श्री सत्य साईं विद्या विहार ने एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल को 24-16 से पराजित किया।
