सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सरकारी बोरिंग से क्रॉस लाइन डालकर मिलेगी नई सड़क की सौगात

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 77 के अंतर्गत नई बस्ती क्षेत्र आदिवासी भील मोहल्ला में सरकारी बोरिंग से लोगों के घरों तक क्रॉस लाइन डालकर लोगों के पीने के पानी का संकट दूर करना है। इसके अलावा कुछ गलियों में लाइन डालने के बाद खराब हुई सड़कों के पुन: निर्माण को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग कर यहां नई सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य को लेकर निविदा भी जारी हो गई है।

वहीं बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के बाद लाइन डालकर क्षतिग्रस्त सड़क की बजाय नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण की तैयारी है।