सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पहले ही जाम... अब लगाई दुकानें

कि ट्रैफिक बाधित करने वालों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। ताजा मामला सत्यसांई चौराहे का जहां पहले से ही ट्रैफिक ब्रिज निर्माण के कारण बाधित हो रहा है।

लेफ्ट टर्न पर सर्विस रोड में भी ट्रैफिक गुजरने के लिए कम बची है यहां ब्रिज निर्माण के लिए बेरिगेटिंग की गई है जिसके कारण सड़क का मुख्य भाग कवर कर लिया गया है। दोनों और सकरी गली बची है जिससे ट्रैफिक गुजर रहा है। लेफ्ट पहले से ही बाधित यहां हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

मुंबई हॉस्पिटल से मंगल सिटी की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न पर वर्तमान में गणेश प्रतिमाओं की दुकान लगा दी गई है, जबकि नगर निगम को इन व्यापारियों के लिए वैकल्पिक स्थान का चयन करना था जहां पर ट्रैफिक बाधित नहीं हो लेकिन बगैर किसी मौका स्थिति को देखे यहां दुकान लगवा दी गई है। सबसे अधिक हैरानी की बात तो यह है कि जहां लेफ्ट टर्न है वहीं चौराहे पर ही दुकान लगाई गई जिससे लेफ्ट टर्न से टर्न लेने वाला ट्रैफिक आगामी 5 से 7 दिनों तक बाधित रहेगा और जाम की स्थिति बनी रहेगी।

यहां पर निपानिया बाईपास महालक्ष्मी नगर का ट्रेफिक आता है। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को ही इसका खामियाजा भुगतना होगा। इधर मार्केट विभाग को दुकान आवंटित करने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि नगर निगम जोन कार्यालय की ओर से यह व्यवस्थाएं की जाती है, इसकी जानकारी झोनल अधिकारी को है, वही जोन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है की दुकान लगाने की अनुमति मार्केट विभाग ही देता है अस्थाई दुकानें के संबंध में निर्णय मार्केट विभाग के माध्यम से लिया जाता है उन्हीं के द्वारा यातायात सर्वे करने के बाद अनुमति दी जाती है।

फिलहाल दुकान लगाने का मामला फुटबॉल की तरह नगर निगम मार्केट विभाग झोनल कार्यालय के बीच झूल रहा है। लेकिन इसमें आफत शहर के आम नागरिकों की होगी जो की फिलहाल गड्ढे और धूल के कारण परेशान है। फिलहाल इस मामले में नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को शिकायत भी की है। महालक्ष्मी नगर रहवासी संघ ने इस मामले में नगर निगम आयुक्त और महापौर से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए फुटपाथ पर लगी दुकानों को शिफ्ट करने का आग्रह किया है।