सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

साधारण सभा में आय-व्यय प्रस्तुत

महानगर सहकारी साख संस्था मर्यादित की साधारण सभा पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित की गई। आय-व्यय की प्रस्तुति दी गई। त्रण की लिमिट बढ़ाने, ब्याज दर कम करने, त्रण की अवधि बढ़ाने और 8 प्रतिशत डिविडेंड सभी सदस्यों को देने की घोषणा की गई।

संस्था से त्रण लेकर नियमित किश्त जमा करने वाले 17 सदस्य तथा संस्था में अपनी अमानत मियादी के रूप जमा करने वाले 3 सदस्य और संस्था में अपने परिजनों, मित्रो को सदस्य बनाने वाले 8 सदस्यों, संस्था के 5 कर्मचारियों का गुलदस्ता, प्रश्स्तीपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नंदकिशोर कडेला, मुकेश मेहरडे, नितिन नीमा उपस्थित रहे।