खाटू श्याम बाबा के भक्त रहेंगे भजन संध्या में मौजूद
कृपा रींगस वाले के सहारा बड़े बालाजी मित्र मंडल द्वारा दो दिन बाद 12 सितम्बर को महेश्वरी मांगलिक भवन में सजेगा श्याम बाबा का दरबार, ज्योत भी जलेगी और खाटू श्याम बाबा के आनंदम भजनों की प्रस्तुुति कनिका ग्रोवर और शिवम रावल देंगे। दरबार को सजाने बंगाल के कारीगर आए हुए है। आयोजन से रचित बंसल, पार्थ मित्तल, शुभ अग्रवाल एवं प्रिंस अग्रवाल जुडे हुए है। बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजनों के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
