सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी सम्मानित

मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब में हुए एक आयोजन में इंदौर के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इंदौर के टेनिस खिलाड़ियों ने हाल ही में राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेन्टों में बढ़िया खेल का प्रदर्षन करते हुए अलग-अलग वर्गों में खिताबी जीत दर्ज की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, मध्य प्रदेश टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर ने उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके प्रषिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह का संचालन इरफान अहमद द्वारा किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में दिविना धूपर, ओजस मिश्रा, आन्या राठी, अगन्या भदौरिया, सायाद्री चावड़ा, विहान नवाब, हितार्थ सुराना, असमी रघुवंशी,