सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दालों में फिर आया तेजी का दौर

न.प्र.)। लंबे समय के बाद अब दालों में फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया है। जिससे इस हफ्ते में मूंग दाल में 200 से 300 रुपए, मूंग मोगर उड़द मोगर में 300 से 400 रुपये क्विंटल की तेजी हुई है। जबकि तुवरदाल देशी और विदेशी में 300 से 500 रुपए की तेजी हफ्तेभर में हो चुकी है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। त्योहारों के समय रक्षाबंधन से ठीक पहले शकर में तेजी आई। उसके बाद अब दालों में महंगाई का तड़का लगने लग रहा है। सबसे ज्यादा असर तुवर दाल की कीमतों पर पड़ रहा है।

118से 123 रुपए किलो वाली दाल 128 से 131के पार हो गई थोक बाजार में

इधर थोक बाजार में 11800 से लेकर 12300 रुपए क्विंटल तक के भाव मिलने वाली तुुवर दाल थोक बाजार में 12800 से लेकर 13200 रुपए हो गई है। जबकि मूंग दाल में लंबे समय के बाद तेजी का दौर आया है। मूंग दाल मीडियम 8500 से 9000 बोल्ड 9200 से 9500 मूंगमोगर 9800 से 10300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बताया जा रहा है।

जबकि तुवरदाल इमोडेट विदेशी 11000 से 11500, 12000 तक वहीं देशी 12000 से 13100 तक ब्रांड और क्वालिटी के अनुसार थोक बाजार में भाव बताए जा रहें है। जबकि बाजारों में तुवरदाल 130 से 150 रुपए किलो जबकि मूंग दाल 100 से 110 रुपए किलो के भाव बिक रही है।