सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मालवामिल क्षेत्र आकर्षक एबी रोड से अब सीधा जुड़ेगा लाइटिंग से जगमगाया वार्ड 36 का ग्रामीण क्षेत्र

आने वाले दिनों में प्रमुख त्यौहार गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहारों के आने से पहले निगम के विद्युत विभाग द्वारा मालवा मिल क्षेत्र झांकी मार्ग के सभी प्रमुख रूट और गलियों के साथ मेंनरोड पर लंबे समय से बंद पड़ी लाइटिंग को सुधार कर आकर्षक रोशनी करने का काम किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लंबे समय से लोगों की शिकायत पर मालवामिल क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों की सेंट्रल लाइटिंग और गली मोहल्लों के साथ मुख्य मार्ग की लंबे समय से बंद पड़ी लाइटिंग और हाई मास्क को सुधार कर क्षेत्र में आकर्षक जगमगाहट कर दी है।

मेंटेनेंस कार्य कर कई जगह लगाई जा रही है नई लाइटिंग

निगम के विद्युत विभाग द्वारा मालवा मिल क्षेत्र में कई जगह बंद पड़ी लाइटिंग को सुधार कर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कर पुरानी लाइटिंग चालू की जा रही है। वहीं कई जगह माल मिल चौराहा से लेकर राजकुमार ब्रिज तक बंद पड़ी सेंट्रल लाइटिंग को सुधार कर दोबारा चालू किया जा रहा है। नहीं जहां खराब लाइटिंग की बजे नई आकर्षक तेज रोशनी वाली लाइटिंग भी लगाई जा रही है मालूम मिल चौराहे से हाई कोर्ट चौराहा जंजीर वाला चौराहा विश्रांति चौराहे तक नई लाइटिंग भी लगाई जा रही है।

क्षेत्रीय पार्षद पहाड़िया के प्रयासों से निगम द्वारा सभी प्रमुख क्षेत्र में बंद लाइटिंग सुधार कर आकर्षक रोशनी की जा रही है। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। सांवेर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 36 के ग्रामीण क्षेत्र माया खेड़ी से एबी रोड बायपास तक नई सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा।

जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट और पार्षद सुरेश कुरवडे के लगातार प्रयासों के बाद अब निगम द्वारा आने वाले दिनों में यहां बेहद जल्द क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए करीब 1 किलोमीटर के आसपास बनने वाली नई सीमेंट सड़क के निर्माण का कार्य भी इसी माह में बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

बायपास से जुड़ी कालोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का लगातार हो रहा काम

बड़ी बात यह है कि बायपास से जुड़ी ज्यादातर कॉलोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य लगातार निगम द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब वार्ड 36 से जुड़े माया खेड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़क एबी रोड बायपास से जोड़ने के लिए बेहद जल्द निगम द्वारा लगभग एक किमी के आसपास नई सीमेंटेड सड़क के नवनिर्माण और चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर मंत्री तुलसीराम सिलावट और क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवडे के प्रयासों से निगम ने सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यही नहीं आने वाले दिनों में जल्द उक्त सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा ताकि लोगों को आने- जाने में सोहलियत हो।