निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मास्टर पन की आर ई 2 रोड निर्माण कार्य के साथ- साथ शहर की अन्य प्रमुख सडको के वर्षाका को दृष्टिगत रखते हुए निरीक्षण किया गया। क्षतिग्रस्त सडको पर गिट्टी मुरम डाने एवं ज निकासी हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। जोन क्रमांक 10 में कचरा प्वाइंट बनने पर सीएसआई मुकेश करोसिया एवं प्रभारी दरोगा राकेश चौहान का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
इसी तरह हर चौराहे के लैफ्ट टर्न के निर्देश दिए गए। झोन 19 में भी अव्यवस्था पर क्षेत्रीय सीएसआई हर्षित ोधी एवं प्रभारी दरोगा बंटी चावरे का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, अधिकारी धीरेन्द्र बायस, मोहित मिश्रा उपस्थित थे। वार्ड 49 के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
