सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जिनशासन एकता संघ का वार्षिक सम्मेलन

दलालबाग में जिनशासन एकता संघ का वार्षिक सम्मेलन संतों के सान्निध्य में आयोजित किया गया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश के अनेक जिलों सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत से आए हजारों समाजजनों की उपस्थिति में जैन समाज की सुरक्षा, धर्म संस्कृति और स्वाभिमान के लिए राष्ट्रव्यापी संकल्प लिए गए। राकेश गोहिल, अभय गोहिल, कुलदीप हुकुमचंद सांवला, डां अंशु गोदरे, सरला सामरिया, मयंक जैन, मुक्ता जैन, सोनाली बागड़ियां, वीरेंद्र अजमेरा, विशाल जैन मौजूद थे। उक्त जानकारी राजेश जैन ने दी।

टैग