खजराना में हार्डिया का दर्द छलका
पांच बार चुनाव जीता, विकास किए, जो मेरे पास आया सबको मदद की, फिर भी बूथ से मुझे दो वोट से आठ वोट तक मिलते हैं
विधानसभा पांच के खजराना वार्ड 39 की पार्षद रूबीना खान ने कल विकास कार्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया ताजनगर स्थित शासकीय उर्दू स्कूल परिसर में विकास कार्य का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। कांग्रेस से जीती रूबीना इकबाल खान ने एक भी कांग्रेसी को नहीं बुलवाया।
भाजपाई मौजूद रहे तो भाजपाइयों का भी दर्द वोट नहीं मिलने की पीड़ा के साथ छलक उठा। विधायक महेंद्र हार्डिया ने उद््बोधन में सभी की मौजूदगी में साफ साफ कहा मैंने खजराना क्षेत्र में दो पानी की टंकियां दी एक और बनाई जाना है। अन्य विकास कार्य भी करवाए।
मैं यहां समय समय पर आता रहता हूं और मेरे यहां खजराना के लोग सुख दुख में आते हैं। मैं उनके काम करता हूं, स्वास्थ्य सुविधाएं भी दिलवाता हूं, मैं पांच बार से यहां से चुनाव जीता लेकिन जब भी चुनाव में पेटी खुलती है तो बूथ से मुझे दो वोट, चार वोट, आठ वोट तक मिलते हैं, जबकि यहां कांग्रेस से जो उम्मीदवार लड़े वे कभी खजराना नहीं आते हैं और वे चुनाव में आते हैं और उन्हें आप भरपूट वोट देते हो। हार्डिया ने यह भी कहा कि इस स्कूल को हम बड़ी क्लास तक की मान्यता दिलवाएंगे और इसमें छात्राएं भी अच्छे से पढ़े इसके लिए हम अच्छे से प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में अरुणानंद महाराज बाबा, मुजीब कुरैशी, सलीम इंजीनियर, वासुदेव पाटीदार, जावेद पटेल, यशवर्धन महाराज, साध्वी अनंता, अनीस कुरैशी, विवेक सिन्हा, वकील पठान, याकूब खान, समद लोधी, साहिर नेता, शोएब चौधरी, इमरान खोकर, बाबू, आबिद, साहिर अली,
इस संबोधन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जितेंद्र विद्या को मैंने साइंस कॉलेज में चुनाव लड़ाया था। पढ़ाई करने के बाद यह कारोबार के लिए दुबई आ गए थे। मुझे नहीं मालूम था कि हमारे द्वारा दुबई भेजा गया प्रोडक्ट इतना रेहान खान, सलीम, सविता निखर, बबलू, शाहबाज खान सहित अन्य मौजूद थे।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज मेनन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 1 करोड़ 63 लाख की लागत से इस विकास कार्य की शुरुआत हो गई लेकिन बहुत सारे राजनीतिक खेल इस विकास कार्य से दिख गए। कई कयास भी आगे की राजनीति के लगाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाराछासं और युवक कांग्रेस के नेताओं को 32 जोन में जवाबदारी खुद जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस ने दी है। उसमें से एक जोन की जिम्मेदारी शहनवाज इकबाल खान को दी है। इधर, कांग्रेसियों का दावा है कि रूबीना इकबाल खान कांग्रेस में ही है और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगी।
कार्यक्रम के पहले कांग्रेस नेता अमन बजाज भी यहां पहुंचे थे और वे राहुल गांधी के छात्र गूंज कार्यक्रम के लिए निकल गए थे।
