सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पटवारी का करना पड़ा कांग्रेसियों को इंतजार

राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए शहर और जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पटवारी के बिजलपुर निवास पर ब्लॉक और मंडलम पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 11 बजे बुलाई थी। मामला चूंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का था इसलिए कांग्रेसी पदाधिकारी 11 बजे के पहले ही पहुंच गए थे। पटवारी के निवाास पर पटवारी मौजूद नहीं मिले।

वे करीब साढ़े 12 के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच पहुंचे और 2 बजे तक बैठक चलाकर आवश्यक दिशा निर्देश छात्रों की गूंज में छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिए। कांगे्रसियों को डेढ़ घंटे जीतू पटवारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ कांग्रेसी बोले कोई नई बात नहीं थी।

बैठक में चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े भी मौजूद रहे। इस पहली लेट बैठक कें बावजूद भी अलग अलग समय बैठक के दौर कल चलते रहे।