सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

होस्टल हादसे पर कब लेंगे सबक- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली होस्टल हादसे में सरकार और प्रशासन के अलावा नगर निगम कब सबक लेगा। कई बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। कई कोचिंग सेंटर ऐसे भी हैं जो सुबह से शुरू होकर रात तक चलते हैं।

कुछ कोचिंग सेंटर तो रविवार को भी संचालित होते हैं। पहले भी कागजी कार्रवाई कोचिंग सेंटर के खिलाफ की गई थी। अब फिर से निगम और प्रशासन कागजी कार्रवाई शुरू करेगा। ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। द्विवेदी ने यहां तक कहा कि कई सैकड़ों होस्टल ग्रीन बेल्ट पर कानून के विरोध में बने हैं, इनमें विष्णुपुरी इंद्रपुरी, बसंत पुरी से लेकर पिपल्याराव, भंवरकुआं, आदि क्षेत्रों में सैकड़ों होस्टल बने हुए हैं और तो और नियम कायदे कानून को धता बताकर राजनीतिक संरक्षण में चल रहे हैं।

द्विवेदी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं तथा संघी भाजपाईयों के ये होस्टल है और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पता है पर कार्यवाही नहीं होती।