सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कप्तानी मिलते ही वैभव ने फिर डीआरएस से दिलाया विकेट

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को मिली भव्य विदाई

चेन्नई। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 साल के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी न केवल अपने बल्ले से, बल्कि अपने बेहतरीन क्रिकेटिंग सेंस और कप्तानी के दिमाग से भी महफिल लूट रहे हैं। कप्तान ईशान किशन के 270 रनों की बदौलत पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद, तीसरे दिन टी ब्रेक से ठीक पहले वैभव ने अपनी चतुर रणनीति से साउथ जोन के दो बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई।

साउथ जोन की पारी के दौरान जब रिकी भुई क्रीज पर सेट हो चुके थे, तब तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की लेग-साइड में जाती एक गेंद पर जोरदार अपील हुई। ऑन-फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया, लेकिन स्लिप में खड़े 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह आश्वस्त थे। वैभव ने बिना झिझक के कप्तान ईशान किशन को तुरंत लेने के लिए मनाया।

अल्ट्राएज में साफ देखा गया कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के दस्तानों में गई थी। BCCI ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया है। वैभव का असली कप्तानी दिमाग तब दिखा जब मैच के तीसरे दिन चाय काल से ठीक पहले ईशान किशन मैदान से बाहर गए और वैभव ने कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी संभाली।

साउथ जोन का स्कोर जब 174/4 था, तब गर्दन की इंजरी के इलाज के बाद मैदान पर लौटे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वैभव ने स्पेल का आखिरी ओवर फेंकने के लिए थमा दिया। यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। पिछली रणजी ट्रॉफी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन ने शमी की बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाया।

इस बार अंपायर के ना आउट देने के बाद विकेटकीपर कुशाग्र के कहने पर वैभव ने फिर लिया, जो एक बार फिर सफल रहा। साउथ जोन का स्कोर 176/5 हो गया।

सेमीफाइनल में भी से

पलटा था पासा— वैभव सूर्यवंशी का यह सटीक सेंस कोई इत्तेफाक नहीं है। इससे पहले सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी वैभव ने आर्यन जुयाल (46 रन) के खिलाफ मुकेश कुमार की गेंद पर आखिरी सेकंड में DRS लेने के लिए कप्तान को राजी किया था, जहां अल्ट्राएज में एज पकड़ी गई थी। केवल बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी पर बात करते हुए भी वैभव ने हाल ही में बीसीसीआई के एक वीडियो में हंसते हुए कहा था, 'विरोधी टीम का विकेट नहीं गिर रहा था, तो मुझसे दो-तीन ओवर गेंदबाजी कराई गई।

ईशान भैया को लग रहा था कि वे रिस्क ले रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट-टेकर गेंदबाज हूं!'

में 942 खेल सुविधाएं क्षतिग्रस्त या पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को विशेष विदाई दी। भारत के खिलाड़ी 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले महाद्वीपीय खेलों के इस सबसे बड़े आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विदाई समारोह में भारतीय दल के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सहयोगी स्टाफ, गणमान्य व्यक्ति और आयोजन से जुड़े साझेदार शामिल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने आगामी एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारियों और देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने के संकल्प का प्रदर्शन किया। समारोह में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, भारतीय दल के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सहयोगी स्टाफ और साझेदार मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, ‘हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। दिन-ब-दिन और साल- दर-साल हम आगे बढ़ रहे हैं।

कीव में तबाह हो गया मशहूर टेनिस खिलाड़ी का क्लब

नई दिल्ली। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलीना स्वितोलिना को एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध का दर्द झेलना पड़ा है। स्वितोलिना ने मंगलवार को बेहद भावुक होकर जानकारी दी कि कीव स्थित उनके पैडल क्लब स्वीटो पैडल क्लब को रूसी हमले में भारी नुकसान पहुंचा है।

स्वितोलिना ने पूर्व यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी सर्गी स्टैखोव्स्की के साथ मिलकर इसी साल मई में इस क्लब की शुरुआत की थी जिसमें सात इंडोर पैडल कोर्ट बनाए गए थे। दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी स्वितोलिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस हमले के बाद क्लब की हुई तबाही की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश लिखकर यूक्रेन के खेल जगत पर पड़ रहे विनाशकारी प्रभावों को दुनिया के सामने रखा।

इस हमले के बाद से खेल समुदाय और उनके फैंस में काफी निराशा और रोष देखा जा रहा है। हमले पर अपना दुख जाहिर करते हुए स्वितोलिना ने कहा, 'आज तक रूसी आक्रामकता के कारण 776 यूक्रेनी एथलीट और खेल समुदाय के सदस्य मारे जा चुके हैं। पूरे यूक्रेन