सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बगीचों का होगा नवीनीकरण

न.प्र.)। विधानसभा एक के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 से जुड़ी कॉलोनी सांई गंगोत्री नगर और रामचंद्र नगर के बगीचों में सौंदर्यकरण और नवीनीकरण के कार्यों शुरू करने के लिए यहां 70 लाख रुपये से ज्यादा खर्चकर आवश्यक सजाने-संवारने को लेकर तमाम सिविल कार्यों का श्री गणेश करने से पहले निगम द्वारा यहां के काम के लिए बकायदा निविदा भी जारी कर दी है। जिसके अंतर्गत यहां निगम द्वारा आने वाले दिनों में बेहद जल्द निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करने की तैयारी है।

जिसके तहत दोनों कॉलोनी के प्रमुख बगीचों में लंबे समय के बाद क्षेत्र के रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर सौंदर्यकरण और नवीनीकरण के अंतर्गत कई विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें बगीचों में शानदार बैठक व्यवस्था के साथ रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग लगाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। ग्रीनरी और हरियाली के लिए एक से बढ़कर एक पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

क्षेत्र के रहवासियों के सुबह शाम घूमने के लिए यहां दोनों बगीचों में लम्बा- चौड़ा वाकिंग ट्रैक का निर्माण भी नई तकनीक के साथ किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा हो।