सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पर्युषण पर्व पर बंद रखी जाए मांस दुकान और वध शालाएं

शहर कांग्रेस संगठन मंत्री और सामाजिक संसद दिगम्बर जैन समाज से जुड़े संजय बाकलीवाल, आनन्द कासलीवाल ने बयान जारी कर कहा कि आज से 15 सितम्बर तक श्वेताम्बर जैन समाज एवं 16 सितंबर से 25 सितंबर तक दिगम्बर जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व मनाए जाएंगे। इसलिए आज से 25 सितम्बर तक मांस, अंडा और वध शालाएं बंद रखी जाए। नगर निगम आयुक्त से यह मांग की गई है।

दोनों कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो निगम आयुक्त को ज्ञापन भी दिया जा सकता है। इस वर्ष चातुर्मास में लगभग 200 जैन साधु, साध्वियां शहर में चातुर्मासरत है और प्रवचन भी हो रहे हैं और शाम को भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अब खासतौर से पर्युषण पर्व शुरू हो गए हैं, इसमें तप का अपना महत्व है।