भाजपा नेता यादव का सम्मान
दादू महाराज संस्थान द्वारा महामंडलेश्वर दादू महाराज के सान्निध्य में यादव समाज कोर कमेटी के अध्यक्ष, भाजपा नगर मंत्री गुलशन यादव का नागरिक सम्मान गोपाल मंदिर परिसर के गीता भवन ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, ज्ञानसिंह बघेल, लक्ष्मण भदौरिया, चैनसिंह यादव,जगन्नाथ यादव, एमडी यादव, गौरव यादव, रामकिशोर यादव, वीरसिंग यादव, एसएम यादव, दिनेश यादव, राजेश यादव उपस्थित थे।
