भगवान धारनाथ का छबिना नगर भ्रमण पर निकला
धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। इस वर्ष भी धार में भगवान धारनाथ का छबिना नगर भ्रमण पर शाही सवारी के रूप में सज्जित पालकी में निकला तो श्रद्धालुओं ने भी अपने बाबा और बाबा के साथ आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जगह-जगह धारनाथ बाबा की पूजा की गई।
बाबा ने धारेश्वर मंदिर से धार शहर में निकलकर प्रजा का हाल-चाल जाना, शहरवासियों की आस्था का केंद्र भगवान धारनाथ का छबिना सोमवार को निकाला गया। गाजे-बाजे और शाही ठाठ- बाट के साथ धारेश्वर मंदिर से माझी समाज के युवा भगवान धारनाथ को सुसज्जित पालकी मे कंधे पर उठाकर निकले। पालकी के आगे-आगे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें और हाथ मे झाड़ू लिए लोग सड़कों को बुहार रहे थे।
झांज-मंजीरे बजाते हुए युवाओं की दर्जनों टोलियों ने माहौल धर्ममय कर दिया। बोल बम और भगवान शिव के जयकारों के साथ बाबा धारनाथ का छबीना शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, लोगों ने आराध्य भगवान शिव का पूजन व आरती उतारी छबिने की शुरूआत शाम 4 बजे धारेश्वर महादेव मंदिर से हुई इस दिन का इंतजार धार नगर ही नहीं बल्कि जिले की जनता को भी रहता है क्योंकि इस दिन प्रजा का हाल जानने निकलते धार के राजा धारनाथ नगर भृमण के लिए निकलते हैं। हर घर से महिलाएं बाबा धारनाथ की आरती उतारती नजर आई और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ रास्ते भर श्रद्धालु बाबा के दर्शन को आतुर दिखाई दिए।
धारनाथ की शाही सवारी में 25 से अधिक झांकियां का कारवां निकला। 7 से अधिक डमरू वादन दल और अखाड़े भी शामिल हुए हैं। प्रशासन व पुलिस की तैयारियां के सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही धर्म स्थान रक्षक मंडल के तत्वाधान में यह शाही सवारी निकली। 450 से अधिक पुलिसकर्मी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
