सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कलेक्टर कार्यालय में ‘‘नो हेलमेट...नो एन्ट्री’’

कार सवारों को भी लगाना पड़ा सीट बेल्ट

यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। पुलिस ने ड्रोन से चालान बनाने के अलावा अब कलेक्टर कार्यालय में आज सुबह ड्याूटी दी। यातायात पुलिस कर्मियों ने कलेक्टर कार्यालय में आने वाले कर्मचारी और अपने काम से आए लोगों को बिना हेलमेट के एन्ट्री नहीं दी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें वापस लौटने

नहीं हुआ था और इनके तोड़ने की कार्रवाई कर दी गई। पुलिसकर्मी और निगमकर्मी इस दौरान मौजूद रहे। को कहा। कलेक्टर कार्यालय के द्वार पर ही पुलिसकर्मी खड़े थे। दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट के अलावा चार पहिया वाहनों के चालकों ने भी सीट बेल्ट लगाया गया है या नहीं इसकी भी जांच की गई, जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाया था उन्हें हिदायत दी और सीट बेल्ट लगवाया गया, जिसके बाद उन्हें अन्दर प्रवेश की अनुमति मिली।

कल मंगलवार को नियमित जनसुनवाई होगी, ऐसे में पुलिस की सख्ती कलेक्टर कार्यालय में कितने दिन रहेगी यह मुख्य बात है। जब पुलिस ने आज बिना हेलमेट के एन्ट्री नहीं दी तो कुछ लोगों ने जुगत की और आसपास के क्षेत्र में अपने वाहन पार्क किए और फिर पैदल कार्यालय में एन्ट्री ली।