सांसद लालवानी ने रेलवे अधिकारी के समक्ष जताई नाराजगी
दिए निर्देश, सिंहस्थ के पहले विकास कार्य हो पूर्ण
कल इन्दौर में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ इंदौर क्षेत्र की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने देरी से चल रहे कामों पर नाराजगी जाहिर की और साफ तौर पर कहा कि सिंहस्थ के कारण महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देना होगी। रेलवे से सम्बंधित विकास कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के आने की संभावना है, इसलिए रेलवे की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। लालवानी ने इंदौर से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन एवं प्लेटफॉर्म व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस एवं 12415 इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस के संचालन एवं समय को लेकर यात्रियों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 5 एवं 6 पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनों के संचालन के कारण यात्री एवं यातायात का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रेनों के
नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम पर बैठक होटल में बुलाई थी। नगर कार्यसमिति की घोषणा पिछले सप्ताह हुई थी, जिसकी बैठक पिछले सप्ताह हुई थी। इस एक माह के अभियान में 13 कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा, आँगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा
सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिला भाजपा द्वारा किया जाना है। इस अभियान संचालन को प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 के बीच बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दबाव कम किया जाना चाहिए, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। लालवानी ने ट्रेनोें में बेडशीड की उपलब्धता, स्टेशन पर सफाई को लेकर भी अधिकारियोें के समक्ष नाराजगी जताई।
अधिकारियों के साथ लालवानी ने शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और स्थायी ब्रिज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्रिज के लिए आवश्यक सर्वे कराने एवं आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
सांसद लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इंदौर की बढ़ती यात्री आवश्यकताओं एवं सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधोसंरचना को भविष्य के अनुरूप तैयार किया जाए।
